औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर प्रताप सिंह गांव में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट में घायल युवक अंकित दोहरे की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने फुटेकुआ चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिसे पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद खोला गया।