फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: मेडिकल दवा लेने जा रहे साले को जीजा ने 20 साथियों संग उठाया, नीम के पेड़ से बांधा और बर्रबरता से पीटा

औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम नल्हूपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ अभय तिवारी बुधवार सुबह बघुआ गांव के पास मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रहा था, तभी उसके जीजा विकास पांडे ने अपने 20 साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे अजीतमल क्षेत्र के सेऊपर गांव स्थित अपने घर के पास ले गए और नीम के पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। पिता हरीशंकर तिवारी द्वारा 1076 पर कॉल किए जाने के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने युवक को दोपहर ढाई बजे बरामद कर पिता को सौंप दिया। कांवड़ यात्रा के दौरान हुए विवाद की रंजिश को इस घटना की वजह बताया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल युवक का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें