फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: जोगी डेरा के 25 परिवारों को आवास समेत योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा

बेला थाना क्षेत्र के जोगी डेरा में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख होने के बाद बुधवार को भाजपा जिला मंत्री एवं बिधूना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। आदर्श ठाकुर ने पीड़ित परिवार को एक महीने के अंदर मुख्यमंत्री आवास दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बीडीओ बिधूना को मौके का निरीक्षण कर घटना की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही जोगी डेरा में रह रहे सभी 25 परिवारों को आवास समेत अन्य सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री शीलू कुशवाहा, ग्राम पंचायत बरकसी के प्रधान जसवंत सिंह, गोलू सविता, गोपाल पाठक, रिषभ शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें