तिगरी गंगा मेला स्थल केे निकट कटान कर रही गंगा की जलधारा को रोकने के लिए किनारे पर बल्लियां गाढ़ कर उनमें मिट्टी की बोरियां भर कर डाली जा रही हैं। इस बार बाढ़ सीजन में गंगा की जलधारा नेे तिगरी के सामने से लेेकर करीब एक किमी तक जमकर कटान किया। अब गंगा में बाढ़ नहीं हैै। तिगरी गंगा मेले की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन गंगा का कटान जारी हैै। जिसे रोेकने के लिए कई स्थानों पर बल्लियां गाढ़ कर कटर बनाया जा रहा हैै। उसमें मिट्टी की बोरियां भरकर डाली जा रही हैं। जिससेे गंगा की जलधारा का रुख मोड़ा जा सकेे और वह किनारे पर कटान न करे। यह काम बाढ़ खंड विभाग की तरफ सेे कराया जा रहा हैै। बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद्र गहलौत का कहना है कि कटर बन जाने से गंगा का कटान रुक जाता हैै।