पाइप लाइन बिछाने के लिए गांवों में तोड़ी गईं सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया हैै। दावा है कि जल्द ही सड़कों को पहले की तरह सही कर दिया जाएगा। जल जीवन मिशन केे तहत गांवों के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए मिशन ने सीसी रोड को खोद डाला। कुछ गांवों में पाइप लाइन बिछा दी गई, बड़ी संंख्या में गांव ऐसे रह गए, जिनमें सड़क तोड़ने के बाद पाइप लाइन नहीं बिछाई। जिससे पानी हर घर पहुंच सके। ओवरहेड टैंक निर्माण कार्य अधूरेे रह गए। अमर उजाला ने अभियान चलाकर इस मुद्दे को प्रमुखता सेे प्रकाशित किया। जिसे जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों ने गंभीरता से लिया। जल जीवन मिशन के अफसरों को निर्देश दिए कि तोड़ी गईं सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए। हिदायत व चेतावनी के बाद मिशन ने तोड़ी गईं सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। मुरादपुर गांव में सड़क को सही करने के लिए लगे हुए कर्मचारियों ने बताया कि एक सप्ताह में सड़क पहले की तरह पक्की हो जाएगी। गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनू भड़ाना, शिव इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.जयपाल सिंह, जगपाल सिंह, राजवीर सिंह का कहना है कि सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। इससे ग्रामीणों की दिक्कत दूर होगी।