गजरौला में पहली बार बूथ बनने पर ग्रामीण युवा वोट बनवाने के लिए बीएलओ के पास उमड़ पड़े। प्रथम दिन 25 ने अपना वोट बनवाया। दूसरे दिन दोपहर तक 20 ने वोट बनवाए। नगर के नाईपुरा मोहल्ले से सटा सादुल्लेपुर गांव हसनपुर विधान सभा क्षेत्र में पड़ता हैै। रविवार को विशेष शिविर के तहत बीएलओ विमलेश देवी वोट बनाने के लिए पंचायत सचिवालय के पास कुर्सी डाल कर बैठीं। यहां उन्होंने दोपहर तक 20 वोट बनवाए। बीएलओ विमलेश देवी व ग्राम प्रधान के पति राजपाल सिंह ने बताया कि गांव में पहली बार बूथ बना है। इसलिए लोग वोट बनवाने के लिए उमड़ रहे हैं। बताया कि बीते शनिवार को 25 वोट बन गए थे।