तिगरी गंगा मेले में रोशनी के लिए बिजली का सामान आ गया है। करीब पांच हजार लाइटों से मेले को जगमग किया जा रहा है। दो सौ लोहे के पाइप व एक हजार से अधिक बांस की बल्लियां लगाई जाएंगी। तिगरी में गंगा किनारे कार्तिक पूर्णिमा मेला लग रहा है। मेले में रोशनी का इंतजाम करने के लिए ठेकेदार को जिम्मेेदारी सौंपी गई है।