बारिश पर भी कांवड़ियों की अपने भोले में आस्था भारी पड़ गई। भीगते हुए कांवड़ियों ने हर-हर बम बम के साथ मंजिल तय की। हाईवे पर दूर-दूर तक कांवड़ियों के जत्थे दिखाई देने से वातावरण शिवमय हो गया। बड़े और ऊंचे डीजे पर बजे रहे भोले के भजन कांवड़ियों के साथ ही लोगों को थिरकने को मजबूर कर रहे थे।