सीने में दर्द होने की शिकायत पर दवा लेने गांव में झोलाछाप के क्लीनिक पर गए आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर मिश्र निवासी किसान नेत्रपाल की इंजेक्शन लगाने के तुरंत बाद मौके पर मौत हो गई। गृहस्वामी की मौत के बाद क्लीनिक पर जमा भीड़ ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गांव निवासी 38 वर्षीय किसान रविवार रात करीब 10 बजे सीने में दर्द होने पर गांव में ही झोलाछाप के क्लीनिक पर दवा लेने गए थे। बताया जा रहा है कि झोलाछाप में दर्द रोकने के लिए इंजेक्शन लगाया इसके तुरंत बाद मुंह से झाग आए और मौत हो गई। घर से खुद पैदल चलकर दवा लेने गए किसान की मौत होने का पता लगने पर क्लीनिक पर भीड़ जुड़ गई इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया। उधर दोनों पक्षों के लोग आपस में समझौता करने का भी प्रयास कर रहे हैं। किसान ने अपने पीछे पत्नी के अलावा चार बच्चे छोड़े हैं। क्लीनिक संचालक जगवीर सिंह का कहना है कि नेत्रपाल को पहले से ही हार्ट की शिकायत थी। नोएडा में उनका इलाज चल रहा था। हफ्ता भर पहले ही डिस्चार्ज होकर घर आए थे। उनके दर्द निवारक इंजेक्शन लगाया गया था। इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई है।