दीपावली पर जिले के 1,64,159 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस रिफिल का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोक भवन से योजना की शुरुआत की। इसका जिले में भी सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लाभार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर धनौरा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उज्ज्वला योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचना चाहिए, ताकि किसी भी महिला को रसोई में ईंधन की समस्या न हो।