फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमेठी: 15 साल से चल रही चकबंदी, किसानों ने दिया धरना

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों और किसानों ने सोमवार को जिला बंदोबस्त अधिकारी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर चकबंदी से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की। दोपहर 12 बजे से हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र सौंपा गया। किसानों ने बताया कि ग्राम सभा रसूलपुर की चकबंदी प्रक्रिया करीब 15 वर्षों से चल रही है। अधिकारियों के स्थानांतरण, सर्किल बदलने और अनुभवहीन लेखपाल की लंबे समय से तैनाती के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे किसानों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। यूनियन ने रसूलपुर में दो माह के भीतर चक काटकर पर्चा-23 वितरित कराने और चकबंदी पूरी कराने की मांग की। महोना पश्चिम गांव में चकबंदी के दौरान कथित अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने की भी मांग की गई। सहायक चकबंदी कार्यालय महोना पश्चिम में बैनामा दस्तावेजों की दाखिल-खारिज, वसीयत और वरासत के मामले महीनों लंबित रहने का आरोप लगाया गया। किसानों ने कार्यालय की कार्यप्रणाली और प्लाटिंग कारोबार से जुड़े लोगों की मौजूदगी की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें