फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी सिटी: टेंट तले रात गुजार रहीं महिलाएं, बिजली विभाग के बाहर डेरा

टेंट तले रात गुजार रहीं महिलाएं, बिजली विभाग के बाहर डेरा कटौती और बिलों की गड़बड़ी पर आर-पार की लड़ाई, 16 जुलाई की अभद्रता पर जेई-कर्मियों के खिलाफ केस की मांग अमेठी सिटी। अघोषित बिजली कटौती और बिलों में गड़बड़ी से नाराज महिला किसानों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर डेरा डाल दिया है। मंगलवार से शुरू हुआ धरना बुधवार को भी दिन-रात जारी रहा। महिलाओं ने कार्यालय के बाहर टेंट लगा लिया है। वहीं खाना-पीना और रात गुजारने की व्यवस्था कर आंदोलन जारी रखा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा कि समस्याओं का समाधान होने तक वह धरना समाप्त नहीं करेंगी। महिला किसान नेत्री रीता सिंह के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे महिलाएं कार्यालय पहुंचीं और घेराव कर नारेबाजी शुरू की। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। घरेलू कामकाज पर भी इसका असर पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। महिलाओं ने बिजली बिलों की गड़बड़ी की जांच कर गलत बिल ठीक कराने और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग उठाई। 16 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान महिलाओं से अभद्रता किए जाने के आरोप में जेई और संबंधित कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। महिलाओं का कहना है कि शिकायत के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि महिला सशक्तिकरण की बातें केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि उन्हें न्याय के लिए कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर बैठना पड़ रहा है। धरने में गीता सरोज, कमलेश सरोज, श्याम, राजपति, सावित्री समेत अन्य महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें