फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिक्षक एमएलसी चुनाव की घोषणा, जिले में आचार संहिता लागू

अंबेडकरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिया है। निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होते ही अंबेडकरनगर में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। डीएम ईशा प्रिया व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ईशा प्रिया ने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके चलते रिक्त होने वाली सीट के लिए निर्वाचन कराया जा रहा है। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर निर्धारित की गई है। सात अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि नाम वापसी के लिए नौ अक्तूबर अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों के लिए 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक नौ केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद 27 अक्तूबर को मतगणना कराई जाएगी। आयोग ने पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को 31 अक्तूबर तक हर हाल में पूरा कराने की समयसीमा निर्धारित की है। जिले में अभी 2833 मतदाता हैं। फिलहाल अभी सुधार प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें