फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रक्षाबंधन पर प्रभारी मंत्री ने बस में यात्रियों से किया संवाद, बहनों को दी शुभकामनाएं

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को अंबेडकरनगर से आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के लिए बस से यात्रा की। इस दौरान उन्होंने बस में सवार यात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बस यात्रा के दौरान प्रभारी मंत्री ने विशेष रूप से महिला यात्रियों से संवाद किया और उनसे सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर उपलब्ध कराई जा रही मुफ्त बस यात्रा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं से यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में भी बातचीत की। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें अपने मायके और परिवार तक सुरक्षित पहुंच सकें, इसके लिए सरकार की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बस में यात्रा कर रहीं महिलाओं और अन्य यात्रियों के सुरक्षित, सुगम और सुखद सफर की कामना की। प्रभारी मंत्री के बस से यात्रा करने और यात्रियों के बीच पहुंचकर उनसे सीधे संवाद करने को लेकर यात्रियों में भी उत्साह नजर आया। उन्होंने पर्व के अवसर पर सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें