फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महादेवा घाट पर दीपों से जगमगाया तट, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हुआ दीपोत्सव

अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर टांडा के महादेवा घाट पर बृहस्पतिवार शाम दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिला पंचायत प्रशासक साधू वर्मा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में घाट को बड़ी संख्या में दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से महादेव घाट का नजारा आकर्षक नजर आया। कार्यक्रम के दौरान घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने दीपोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। घाट पर देर शाम तक रोशनी और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें