फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ललही छठ पर संतान की सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, , विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर बुधवार को ललही छठ का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। जलालपुर तहसील क्षेत्र के श्री शीतला माता मंदिर, कुटिया रामजानकी मंदिर, साहबतारा समेत विभिन्न देवस्थलों पर सुबह से ही व्रती महिलाओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और संतान के मंगलमय जीवन की कामना की। सुबह स्नान के बाद महिलाएं पूजा की सामग्री लेकर मंदिरों और पूजा स्थलों पर पहुंचीं। यहां कुश में गांठ बांधकर परंपरागत तरीके से पूजन किया गया। पूजा में दही, तिन्नी के चावल और महुआ का विशेष रूप से प्रयोग किया गया। महिलाओं ने पूजा-अर्चना के दौरान पारंपरिक गीत गाए और एक-दूसरे के साथ धार्मिक कथाएं साझा कीं। मंदिरों और देवस्थलों पर पूरे दिन भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का प्रमुख अस्त्र हल था। इसी कारण इस पर्व को हलषष्ठी या ललही छठ कहा जाता है। इस दिन माताएं संतान की रक्षा, दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें