अंबेडकरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिले में ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) मंगलवार से कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस में शुरू होगी। प्रक्रिया रोजाना सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक चलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने सोमवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्स्ना बंधु समेत संबंधित अधिकारियों के साथ एफएलसी स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए।