फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी बनी राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियन, अंबेडकरनगर में 147 खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

अंबेडकरनगर के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रथम शॉर्ट कोर्स सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 166 अंक हासिल कर वाराणसी की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। पुरुष वर्ग में अनुराग आर. सिंह और रितिक शर्मा पांच-पांच स्वर्ण पदक जीतकर संयुक्त चैंपियन बने जबकि महिला वर्ग में अंतरा सिंह ने चार स्वर्ण पदक जीतकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता की 36 स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। सभी 147 प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप 1,100-1,100 रुपये भी दिए गए। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और मेहनत की भावना विकसित करते हैं। विधायक धर्मराज निषाद ने खिलाड़ियों को उचित मंच और प्रोत्साहन देने पर जोर दिया। जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थानिगैअरासन टी. ने निरंतर अभ्यास व खेल भावना को सफलता का आधार बताया। इस दौरान तैराकी संघ के प्रदेश कार्यपालक अधिकारी रविन कपूर, प्रदेश सचिव शिवम कपूर, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी, तैराकी संघ के जिला सचिव मृत्युंजय सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें