फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में भीषण हादसा: स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और बेटे की मौत

यूपी के सुल्तानपुर में हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर पहुंचे लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। हादसा अखंडनगर थाना क्षेत्र में अल्लीपुर के पास हुआ। हादसे में रामलौट गुप्ता (50), उनकी पत्नी दुर्गावती देवी (46), पुत्र अजय (22) की मौत हुई है। बताया गया कि ये सभी लोग भाई की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी बीच गलत दिशा में आ रही स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। सभी को जिला अस्पताल, अकबरपुर लाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में चार बेटियां बची हैं। इनका इकलौता पुत्र अजय ही था। ऐसे में चार बेटियों का पूरा परिवार ही उजड़ गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें