फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में गणेश चतुर्थी पर भजन-कीर्तन से गूंजा जलालपुर, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अंबेडकरनगर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सोमवार देर रात तक नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। जलालपुर पश्चिमी क्षेत्र में रात 9:15 बजे आयोजक आनंद मिश्रा और सुनीता मिश्रा ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की। प्रतिमा स्थापना के बाद भव्य आरती, भजन और कीर्तन का दौर शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। महाराष्ट्र से लाई गई भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आयोजन स्थल पर देर रात तक भक्तों की आवाजाही बनी रही। भजन-कीर्तन और आरती से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। आयोजक आनंद मिश्रा ने कहा कि भगवान गणेश की कृपा से हर शुभ कार्य निर्विघ्न पूरा होता है। महाराष्ट्र से प्रतिमा लाना उनके परिवार की परंपरा रही है। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणपति के दर्शन और आरती में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। सुनीता मिश्रा ने कहा कि भगवान गणेश की सेवा और पूजा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। गणेश उत्सव के दौरान दस दिनों तक प्रतिदिन आरती, भजन और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लेने की अपील की। गणेश उत्सव को लेकर नगर में जगह-जगह भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। गणपति की प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें