उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से यूपी होम्योपैथिक परीक्षा का आयोजन शहर के कई केंद्रों पर किया गया। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा बहुत ज्यादा कठिन नहीं थी। तथ्य आधारिक प्रश्नों को ज्यादा पूछा गया था। बौद्धिक क्षमता पर ज्यादा जोर दिया गया था। पिछली बार के मुकाबले इस बार प्रश्न सरल और सटीक थे।