अटाला स्थित अनावरुल इस्लाम मदरसे में बृहस्पतिवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ता फरीद साबरी ने मदरसे के बच्चों के साथ केक काटा व उन्हें शिक्षा सामग्री वितरित की। साबरी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर बढ़ रहा है। उन्होंने पीएम के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर शौकत अली, मोहम्मद सैफ, हुसैन, शाहनवाज, मोहम्मद अजहर समेत मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता व मदरसे के बच्चे मौजूद रहे। संवा