फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंदूर दान के साथ सुहागिन महिलाओं ने की मां दुर्गा की विदाई, पंडालों में दिखा खासा उत्साह

दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की विदाई के दौरान सिंदूर दान रस्म का आयोजन परंपरागत तरीके से किया गया। महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया। इसके बाद सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख, सौभाग्य और मंगलमय जीवन की कामना की। इस परंपरा में मां दुर्गा को केवल शक्ति की देवी ही नहीं, बल्कि बेटी और परिवार की मंगलकामना करने वाली मां के रूप में भी विदा किया जाता है। यह रस्म पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की विदाई से पहले किया जाता है। इस रस्म में महिलाएं पहले मां दुर्गा के माथे और चरणों में सिंदूर अर्पित करती हैं। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देती हैं। शहर के सिविल लाइंस, चौक, कटरा, मुट्ठीगंज, जार्जटाउन, दरभंगा कॉलोनी, राजरूपुर आदि स्थानों पर स्थापित पंडालों में किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें