मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हाईकोर्ट के मैदान पर भव्य वाटर प्रूफ पंडाल और मंच का निर्माण किया गया है। यहां पर सीएम के आगमन की तैयारी कई दिनों से चल रही है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी हिस्सा लेंगे। सीएम योगी अधिवक्ताओं को कोई सौगात दे सकते हैं। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने इस संबंध में जानकारी दी।