भगवान भास्कर की उपासना का महापर्व संगमनगरी में धूमधाम से मनाया जा रहा है। दो दिनों की पूजा अर्चना और व्रत के बाद रविवार को महिलाएं अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के लिए संगम तट पर पहुंची। संगम तट समेत अरैल घाट, बलुआ घाट, गऊघाट, दशाश्वमेध घाट, रामघाट, फाफामऊ, झूंसी और नैनी आदि इलाकों में गंगा और यमुना तट पर महिलाओं की भारी भीड़ दोपहर बाद से ही जमा हो गई थी। घाट पर व्यापक साफ सफाई नगर निगम की ओर से कराई गई है। यहां पर मेले जैसा दृश्य है।