राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह सहित शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों ने माल्यार्पण किया। कुलसचिव ने दोनों महापुरुषों के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उनके आदर्श नैतिक मूल्यों, कर्तव्यबोध और राष्ट्रसेवा के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। गांधी जी के आदर्शों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गांधी जी के स्वच्छता संबंधी विचारों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। गांधी जी स्वच्छता को व्यक्तिगत अनुशासन व सामाजिक उत्तरदायित्व का आधार मानते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी विचारधारा से स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाया। इसके बाद विश्वविद्यालय परिवार ने 'रघुपति राघव राजा राम' भजन का सामूहिक गायन किया। अंत में सभी ने परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।