फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 04 Sep 2026 11:25 PM IST

खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव अरनी में गुरुवार को 19 वर्षीय विवाहिता मोहिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी। परिजनों ने उसे खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मोहिनी की शादी अजय कुमार से 18 अप्रैल 2025 को हुई थी, करीब 16 माह पहले। उसने दो माह पहले एक बेटे चिराग को जन्म दिया था। मोहिनी मूल रूप से हाथरस जिले के गांव सोखना की रहने वाली थी। पति अजय ने किसी भी गृहक्लेश की बात से इन्कार किया है। खैर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें