खैर में शुक्रवार सुबह अलीगढ़ से नोएडा जा रही बुद्ध विहार डिपो की एसी बस के पिछले टायर से धुआं उठा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस रोकी और सभी 12 यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा। जांच में टायरों के लेदर चिपकने से घर्षण का पता चला। पानी डालकर स्थिति संभाली गई और यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य तक भेजा गया। चालक की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना हुई।