क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव के साथ हुई मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।