अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पांच नवंबर को विभिन्न संकायों में मतदान होगा। इसी दिन शाम सात बजे से मतगणना शुरू होगी, जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।