अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गेम्स कमेटी दफ्तर में हॉर्स राइडिंग क्लब की कप्तानी को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र कृष्णकांत ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए अपने सभी प्रमाण पत्र जला दिए। कप्तानी के लिए सात दावेदार मैदान में थे। कृष्णकांत ने आरोप लगाया कि उन्हें गलत तरीके से कप्तानी से वंचित किया गया है।