अलीगढ़ में 16 नवंबर दोपहर मीनाक्षी पुल के नीचे नगर निगम प्रवर्तन दल की एक गाड़ी खुले नाले में जा फंसी। गाड़ी निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इससे रामघाट रोड पर कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। राहगीरों और स्कूली बच्चों को भी परेशानी हुई। इस घटना से खुले नालों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।