फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान बनेगा जन आंदोलन

अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान को नगरीय क्षेत्रों में उत्सव की तरह मनाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुरू हो रहा यह अभियान जनभागीदारी से जन आंदोलन बनेगा। इसका उद्देश्य स्वच्छता, सेवा-भावना, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों को विकसित भारत–2047 के संकल्प से जोड़ना है। सोमवार को महापौर और नगर आयुक्त ने पार्षदों के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा तय की। बैठक में वार्ड स्तर पर योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अभियान में स्वच्छता श्रमदान, दीप प्रज्ज्वलन, वृक्षारोपण और गौसेवा जैसे विभिन्न कार्यक्रम शामिल हैं। यह 17 सितंबर को स्वच्छता श्रमदान से शुरू होकर 17 अक्तूबर को घंटाघर पार्क में लेजर शो के साथ समाप्त होगा। पार्षदों से अपने वार्डों में नागरिकों को जोड़ने की अपील की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें