छोटी दिपावली की रात अलीगढ़ के रामघाट रोड पर बेकाबू कार ने मीनाक्षी पुल पर तांडव मचा दिया। उल्टी दिशा में तेज गति से दौड़ रही कार ने एक के बाद एक तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। इसमें से एक स्कूटी पर मां बेटी सवार थीं। अनियंत्रित कार सामने से आता देख स्कूटी चालक बेटी कूद गई जबकि उसकी मां पुल से नीचे जा गिरीं। इस घटना में पांच लोग घायल हुए जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गए।