अकराबाद क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर नानऊ गांव के पास गुरुवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई। खराब खड़े ट्रक से दूसरे ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में चालक सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जेएन मेडीकल कॉलेज भेजा। गंभीर हालत के कारण उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।