आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर जैतपुर के रूपपुरा गांव के पास शनिवार सुबह बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे युवक को स्कूली वाहन ने राैंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की माैके पर ही मौत हो गई। मृतक का ममेरा भाई बाल-बाल बच गया। कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के पास स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। हादसा दिन में 11 बजे करीब हुआ। कमतरी पुलिया निवासी बाइक सवार लवकुश एवं उसके ममेरे भाई भगवानपुरा के पिंकी को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद उछलकर गिरे लवकुश को पीछे से आए स्कूली वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ममेरा भाई पिंकी बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।