फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर के पीछे बने तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आगरा-ग्वालियर रोड स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव कबूलपुर में बृहस्पतिवार को तालाब में डूबने से 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक का शव घर के पीछे स्थित तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कबूलपुर निवासी नागेंद्र पुत्र वीरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार देर रात किसी कार्यक्रम से अपने घर पहुंचे थे। मृतक के चाचा दारा सिंह के अनुसार अचानक तबीयत खराब होने के बाद वह घर के पीछे स्थित तालाब के किनारे टहलने के लिए चले गए, फिर कुछ देर बाद आसपास देखा तो वह तालाब में डूब गए। तालाब घर के ठीक पीछे ही स्थित है। मृतक के भाई करतार ने बताया कि करीब चार बजे उन्हें तालाब में नागेंद्र का शव उतराता दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए ले जाने की तैयारी में जुटे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नागेंद्र की मौत की खबर से पत्नी रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। पिता वीरेंद्र सिंह खेतीबाड़ी का काम करते हैं। नागेंद्र सोलर पैनल का कार्य करते थे, वह भाजपा की राजनीति में भी सक्रिय थे। भाजपा के बरौली अहीर मंडल अध्यक्ष हरिमोहन कुशवाहा ने बताया कि नागेंद्र 271 बूथ के अध्यक्ष थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी सैया जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें