आगरा के अछनेरा के साधन गांव में घर के बाहर टेंपो पर वेल्डिंग कर रहे युवक को पीटने का आरोप पुलिस पर लगा है। थाने से घर लौटने के बाद युवक ने अपनी आपबीती का वीडियो बनाकर वायरल कर कार्रवाई की मांग की है। गांव साधन निवासी तोताराम टेंपो चलाता है। वायरल वीडियों में वह आरोप लगाता दिख रहा है। इसके मुताबिक एक माह पहले रात में घर के बाहर टेंपो पर वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान पुलिसवाले और उसकी पिटाई करते हुए गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। उसे थाने में बैठाए रखा। युवक का आरोप है कि करीब एक माह पहले गांव में एक महिला की मौत के बाद पुलिस को टेंपो की जरूरत पोस्टमार्टम के लिए पड़ी थी। उस समय टेंपो देने से मना करने पर थाने के दरोगा उससे नाराज थे। युवक ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश में उसकी पिटाई की गई। जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचे, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।