आगरा। जिले में रेलवे ट्रैक पर दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। अछनेरा रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे भारतीय वायुसेना के जवान का क्षत-विक्षत शव मिला। गर्दन और धड़ अलग-अलग पड़े थे। सूचना पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, बरहन थाना क्षेत्र के नगला गोकुल के पास शनिवार रात रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।