आगरा। सदर के रोहता स्थित निर्माणाधीन सफायर कॉलोनी में बीएससी छात्रा को गोली मारकर घायल करने के बाद आत्महत्या करने वाला अरुण अकेला नहीं था। वह अपने एक दोस्त के साथ घटनास्थल पर आया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोस्त को अरुण के इरादों की पहले से कोई जानकारी नहीं थी।