फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बंदूक चोरी होने पर अनूठी प्रतिज्ञा, चार साल तक नहीं कटवाए दाढ़ी-बाल; पकड़ा गया चोर

आगरा के सैंया निवासी इंटर कॉलेज संचालक एवं पूर्व प्रधान उदय सिंह की चार साल पुरानी प्रतिज्ञा आखिरकार पूरी हो गई। वर्ष 2022 में उनके घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी के साथ लाइसेंसी रायफल चोरी हो गई थी। रायफल चोरी होने पर लोगों की टिप्पणी उन्हें इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने प्रण लिया कि जब तक रायफल बरामद नहीं होगी, तब तक वह बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। मंगलवार को पुलिस ने रायफल बरामद कर ली तो उदय सिंह ने पुलिस का धन्यवाद किया और बाल-दाढ़ी कटवाने के लिए चले गए। रायफल की बरामदगी के लिए वह रोज कॉलेज के बाद पुलिस के चक्कर लगाते रहे। इस दौरान पत्नी के नाराज होकर मायके चले जाने के बावजूद उन्होंने अपना प्रण नहीं छोड़ा। इधर, खेरागढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने फजीहतपुरा कट से 25 हजार रुपये के इनामी शातिर नकबजन ध्रुव सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की लाइसेंसी रायफल, 315 बोर के दो जिंदा कारतूस, 50 हजार रुपये और बाइक बरामद हुई। आरोपी पर कागारौल थाने में नकबजनी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। पहले उस पर 10 हजार रुपये का इनाम था, जिसे बढ़ाकर 25 हजार किया गया था। पूछताछ में उसने साथियों के साथ कई चोरी की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस फरार बब्लू और अनिरुद्ध की तलाश कर रही है। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने कार्रवाई की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें