यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए आगरा कैंट से पलवल के बीच 7 से 20 सितंबर तक अनारक्षित मेमू विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। इससे आगरा से मथुरा, कोसीकलां, होडल और पलवल की ओर रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 01941 आगरा कैंट से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर 9:45 बजे पलवल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01942 पलवल से सुबह 10 बजे चलेगी और दोपहर 1 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन 14 फेरे लगाएगी।