फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सपा की बैठक में मचा घमासान, दो नेता भिड़े; PDA चौपाल के विवाद पर जमकर नोकझोंक

आगरा के बाह में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घेराव प्रदर्शन की रणनीति बनाने के लिए आयोजित समाजवादी पार्टी की एक बैठक में दो जिला उपाध्यक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई की नौबत आ गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। यह बैठक शनिवार को बाह बिजौली गांव स्थित एसएस गार्डन में आयोजित की गई थी। बैठक का उद्देश्य 7 अक्टूबर को होने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त के घेराव प्रदर्शन की रणनीति तैयार करना था। बैठक में सपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे, राजेश यादव, जिला सचिव आलोक यादव, महेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर खैर, महेश वर्मा और सुरेश यादव जैसे नेता विचार-विमर्श कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, विचार-विमर्श के दौरान 11 सितंबर को जैतपुर में हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद की पीडीए चौपाल कार्यक्रम को "हाईजैक" किए जाने के आरोप पर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस नोकझोंक में बदल गई। सपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे और मुकेश बरुआ के बीच पुरानी अदावत खुलकर सामने आ गई। वायरल वीडियो में दोनों के बीच बहस के दौरान उनके समर्थकों के बीच हाथापाई की स्थिति बनती दिख रही है। खींचतान के बीच सपा कार्यकर्ता दोनों नेताओं को अलग करते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें