आगरा के थाना एकता क्षेत्र में पिता के साथ काम कर रही दो बहनों पर लोगों ने धारदार हथियार और सब्बल से हमला किया। इसमें श्यामो गांव की ममता राजपूत को सिर में अधिक चोट लगी है। पीड़िता ने घटना का वीडियो भी पुलिस को दिया है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि छत्रपाल, उसके भाई खेमचंद, छोटेलाल और लखन, उसका पिता थान सिंह, मनीष, सनी पुत्र खेमचंद, नीरज पुत्र पप्पू सिंह, राजकुमार, अजय पुत्र थान सिंह समेत अन्य को नामजद किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।