फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो कारें किराए पर लीं, एक बेच दी...दूसरी गिरवी रखी

Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 01:47 PM IST

आगरा। शाहगंज क्षेत्र में किराए पर ली गई दो कारों में एक को धोखाधड़ी कर बेच दिया गया और दूसरे को गिरवी रखकर ठगी की गई। महक गार्डन निवासी जया माधव ने आरोपी आशीष पोनिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जया ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां के खर्चों के लिए जमा पूंजी से कारें खरीदी थीं। उन्होंने पहले एक पुरानी कार आशीष को किराए पर चलाने के लिए दी। आशीष ने तीन माह तक नियमित किराया दिया। इसके बाद भरोसे में आकर जया ने अपनी नई कार भी उसे किराए पर दे दी। आशीष ने नई कार का केवल एक माह किराया दिया और फिर दोनों कारें गायब कर दीं। छानबीन में पता चला कि पुरानी कार बेच दी गई है और नई कार गिरवी रखी गई है। कारें वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा है और उसका मोबाइल भी बंद है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें