फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीकरी हाईवे पर टकराए ट्रक, केबिन में फंसा चालक

आगरा के जयपुर हाईवे पर बुधवार देर रात चौमा शाहपुर चौकी के पास पाली कट पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर एंबुलेंस से आगरा भेजा। बताया गया है कि पाली कट पर एक ट्रक आगरा की ओर जाने के लिए मुड़ने के इंतजार में खड़ा था। तभी आगरा की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक बल सिंह निवासी हमीरपुर केबिन में फंस गया। सूचना पर चौमा शाहपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकालकर एंबुलेंस से उपचार के लिए आगरा भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें