विश्व हिंदू महासंघ की ओर से भारत प्रेरणास्रोत एवं पूजनीय महंत अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर रविवार को सुभाष पार्क स्थित वाल्मीकि वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वृंदावन के ऋषिकेश्वर महाराज रहे। इस अवसर पर संगठन की ओर से शेखर चौधरी को विश्व हिंदू महासंघ भारत का महानगर अध्यक्ष मनोनीत कर पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अमित कुलश्रेष्ठ, जिला महामंत्री जितेंद्र आगरा, वाल्मीकि महापंचायत के तख्त चौधरी मानसिंह, महामंत्री बिजेंद्र चंचल, चौधरी लोकेश चंचल, कोषाध्यक्ष बच्चू सिंह, प्रधान बृजेश चौधरी, चौधरी राजू, बाबू चक्रवर्ती, पप्पू चौधरी, मुन्नालाल खेर और दीपचंद खजांची सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।