आगरा के सदर बाजार स्टेशन तक मंगलवार को आगरा मेट्रो पहुंच गई। दूसरे कॉरिडोर पर डिपो एंट्री लाइन से सदर बाजार तक तीन किलोमीटर लंबी डाउन लाइन पर ट्रायल रन सफल रहा। इससे आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक प्रस्तावित कॉरिडोर पर काम आगे बढ़ा है। मॉल रोड पर पहली बार मेट्रो गुजरती देखकर लोग उत्साहित नजर आए।