आगरा में बुधवार को लगातार बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। हरीपर्वत से दिल्ली गेट रोड पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। एक ओर सड़क निर्माण के कारण मार्ग बंद था, जबकि दूसरी ओर संकरे रास्ते से दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन होने से जाम लग गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।