आगरा मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों पर अगस्त में रेलवे ने शिकंजा कसा। विभिन्न जांच अभियानों में 23,284 यात्रियों से 2.14 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं पिछले पांच महीनों तक टिकट जांच के जरिए रेलवे ने 13.90 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 1.50 करोड़ रुपये अधिक है।